PM Awas Gramin List 2026 – प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया मुख्य योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेघर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्का घर देना है।

इस योजना के तहत योग्य परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे इस राशि से अपनी सुविधाओं के अनुसार अपना मजबूत घर तैयार कर सकें।

सेवालिंक
PMAY-G सूची देखेंhttps://pmayg.nic.in/
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmayg.nic.in/
IAY/PMAYG Beneficiaryhttps://pmayg.nic.in/
FTO Trackinghttps://pfms.nic.in/
SECC Family Member Detailshttps://secc.nic.in/

PM Awas Yojana क्या है?

प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक मुख्य आवास योजना है, जिसे 2015 में गरीब आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सस्ते और पक्के घर देने के लिए शुरू किया गया था। यह दो भागों में लागू होती है:

PMAY के दो भाग:

योजनाविवरण
PMAY-G (ग्रामीण क्षेत्र)ग्रामीण बेघर या कच्चे घरों में रहने वाले परिवारों को सहायता
PMAY-U (शहरी क्षेत्र)शहरी क्षेत्रों में EWS, LIG और MIG वर्ग के लिए ब्याज सब्सिडी और आर्थिक सहायता

PMAY Gramin List 2026 – राज्यवार

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट 2026 देखने के लिए अपने राज्य का चयन करें:

Also Read

राज्य (A-K)राज्य (L-Z)
Andhra PradeshMaharashtra
Arunachal PradeshManipur
AssamMeghalaya
BiharMizoram
ChhattisgarhOdisha
GoaPunjab
GujaratRajasthan
HaryanaSikkim
Himachal PradeshTamil Nadu
Jammu and KashmirTelangana
JharkhandTripura
KarnatakaUttar Pradesh
KeralaUttarakhand
Madhya PradeshWest Bengal

ग्रामीण सूची देखने का तरीका

Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/ पर जाएँ।

Step 2: Awaassoft पर क्लिक करें

होमपेज पर मेनू में Awaassoft विकल्प पर क्लिक करें।

Step 3: Report चुनें

इसके बाद, ड्रॉपडाउन मेनू में Report ऑप्शन चुनें।

Step 4: RH Reporting Portal

अब आप https://rhreporting.nic.in/netiay/newreport.aspx पेज पर पहुंच जाएंगे।

Step 5: Beneficiary Details पर क्लिक करें

यहाँ Social Audit Reports (H) सेक्शन में Beneficiary details for verification पर क्लिक करें।

Step 6: MIS Report में जानकारी भरें

अब आपके सामने MIS Report का पेज खुलेगा। यहाँ निम्न जानकारी भरें:

  • State (राज्य)
  • District (जिला)
  • Panchayat Samiti (पंचायत समिति)
  • Village (गाँव)
  • Year (साल)
  • Scheme Name (योजना का नाम)

Step 7: Submit करें

इसके बाद कैप्चा कोड भरकर Submit बटन पर क्लिक करें।

Step 8: सूची देखें

अब आपकी स्क्रीन पर अपने गाँव की लाभार्थी सूची दिख जाएगी।

Step 9: Download/Print करें

इस लिस्ट को डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

IAY/PMAY-G Beneficiary Status कैसे देखें

  1. PM Awas Yojana Gramin पोर्टल – pmayg.dord.gov.in पर जाएं
  2. होमपेज पर मेनू में Stakeholders विकल्प पर क्लिक करें
  3. ड्रॉपडाउन मेनू से IAY/PMAYG beneficiary विकल्प चुनें
  4. अब पंजीकरण नंबर (Registration Number) और कैप्चा डालें और Submit पर क्लिक करें
  5. अब आप Beneficiary विवरण/Status देख सकते हैं

नोट: यदि पंजीकरण नंबर नहीं है तो https://awaassoft.nic.in/netiay/AdvanceSearch.aspx लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।

PM Awas Yojana किस्त (Installment) कैसे चेक करें

अगर आपका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) की सूची में है और किस्त से जुड़ी जानकारी देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

किस्त चेक करने का तरीका:

  1. सबसे पहले UMANG App डाउनलोड करें या इसकी वेबसाइट https://web.umang.gov.in पर जाएँ
  2. अब सर्च सेक्शन में “Pradhan Mantri Awas Yojana – Gramin” खोजें
  3. General Services में दिए गए Installment Details विकल्प पर क्लिक करें
  4. इसके बाद आपको DigiLocker से साइन इन करना होगा। साइन इन करने के तीन तरीके हैं:
    • मोबाइल नंबर से
    • Username/PIN से
    • Aadhaar/PAN/Driving License से
  5. लॉगिन के बाद आप PM Awas Yojana किस्त की स्थिति देख सकते हैं

आपको यह जानकारी मिलेगी:

  • किस्त कब जारी हुई
  • कितनी राशि आई
  • निर्माण किस चरण में है
  • अगली किस्त की स्थिति क्या है

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) आवेदन की प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को पहले इंदिरा आवास योजना के नाम से जाना जाता था, फिर इसे 2016 में बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना कर दिया गया।

आवेदन करने का तरीका:

  1. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने ग्राम पंचायत या ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) के कार्यालय पर जाएं
  2. वहां से PMAY-G आवेदन फॉर्म लें और फॉर्म में पूछी गई जानकारी भरें:
    • नाम, पता
    • परिवार की जानकारी
    • आय विवरण
    • बैंक खाता नंबर
    • कच्चे मकान से जुड़ी जानकारी
  3. इसके साथ ये दस्तावेज जमा करने होते हैं:
    • आधार कार्ड
    • आय स्व-घोषणा पत्र
    • बैंक पासबुक
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • राशन कार्ड
  4. फिर ग्राम सभा और SECC 2011 डेटा के आधार पर योग्यता की जांच की जाती है
  5. फॉर्म को सही-सही भरने के बाद अपने पंचायत के सचिव या BDO ऑफिस में जमा करें
    ध्यान रहे: फॉर्म जमा करने की रसीद जरूर लें
  6. आपका आवेदन आगे ब्लॉक और जिला स्तर पर जांचा जाता है। अगर सब कुछ सही है तो आपका नाम लाभार्थी सूची में जोड़ दिया जाएगा

PMAY-G के लिए कौन योग्य है?

  • बेघर या कच्चे/जर्जर मकान में रहने वाले परिवार
  • आर्थिक रूप से कमजोर (EWS), SC, ST, अल्पसंख्यक, विधवा और दिव्यांग व्यक्तियों को प्राथमिकता
  • आवेदक भारतीय नागरिक और ग्रामीण क्षेत्र का निवासी हो
  • परिवार के पास पहले से कोई पक्का घर नहीं होना चाहिए

जरूरी दस्तावेज

दस्तावेजविवरण
आधार कार्डआधार कार्ड और उसकी सत्यापित कॉपी
जॉब कार्डमनरेगा में पंजीकृत आवेदक का जॉब कार्ड नंबर
बैंक खातालाभार्थी का चालू बैंक खाता विवरण
स्वच्छ भारत मिशन (SBM नंबर)स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े लाभ की जानकारी
शपथ पत्रयह शपथ पत्र कि परिवार के पास कोई पक्का मकान नहीं है

PMAY-G Helpline

अगर आपको PMAY-G से जुड़ी किसी तरह की समस्या आ रही हो या अन्य जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर और ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:

मुख्य हेल्पलाइन

संपर्कजानकारी
टोल-फ्री नंबर1800-11-6446
ईमेलsupport-pmayg@gov.in

PFMS हेल्पलाइन (किस्त/भुगतान से जुड़े मुद्दे)

संपर्कजानकारी
टोल-फ्री नंबर1800-11-8111
ईमेलhelpdesk-pfms@gov.in

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1: प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है?

उत्तर: PM Awas Yojana एक सरकारी योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब और बेघर परिवारों को पक्का घर देना है।

प्रश्न 2: PM Awas Yojana में कितनी राशि मिलती है?

उत्तर: ग्रामीण क्षेत्रों में ₹1.20 से ₹1.30 लाख तक और शौचालय के लिए ₹12,000 अतिरिक्त दिया जाता है।

प्रश्न 3: PM Awas Yojana के लिए कौन योग्य है?

उत्तर: जो परिवार कच्चे घर में रहते हैं, बेघर या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आते हैं वे योग्य माने जाते हैं। आवेदक का नाम SECC या संबंधित सर्वे लिस्ट में होना चाहिए।

प्रश्न 4: PM Awas Yojana लिस्ट कैसे देखें?

उत्तर: pmayg.nic.in पर जाएँ > Stakeholders मेनू में क्लिक करें > ड्रॉप डाउन मेनू में IAY/PMAYG Beneficiary पर क्लिक करें > अब अपना Registration Number डालकर सबमिट करें। आपकी पूरी जानकारी और किस्त की स्थिति दिख जाएगी।

प्रश्न 5: PMAY-G आवेदन कैसे करें?

उत्तर: PMAY-G आवेदन ग्राम पंचायत या CSC केंद्र के माध्यम से करें। जरूरी दस्तावेज जमा करने और जांच के बाद नाम लाभार्थी सूची में शामिल किया जाता है।

Leave a Comment