PM Awas Yojana (Gramin) 2026 – आवेदन की पूरी जानकारी

क्या आप भी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) में आवेदन करना चाहते हैं? अगर हाँ, तो आप सही जगह पर आए हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) भारत सरकार की एक मुख्य योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब और बेघर ग्रामीण परिवारों को पक्का घर देना है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को केंद्र सरकार पैसे की मदद देती है जिससे वे अपना खुद का पक्का घर बना सकें।

PM Awas Gramin योजना की जानकारी

आधिकारिक वेबसाइट: https://pmayg.nic.in/

PMAY-G के लिए कौन योग्य है?

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) आवेदन के लिए आपको निम्न योग्यता को पूरा करना होगा:

  • आवेदक मूल भारतीय नागरिक और ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए
  • आवेदक या परिवार के पास पहले से पक्का (स्थायी) घर नहीं होना चाहिए
  • कच्चे, आधे पक्के मकान वाले परिवार योग्य हैं
  • आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए
  • गरीबी रेखा के नीचे (BPL) जीवन जीने वाले, SC/ST परिवार, दिव्यांग, विधवा और अन्य वंचित लोग
  • वार्षिक आय सीमा 3 लाख से 6 लाख रुपये के बीच (आय सीमा राज्य और योजना के तहत अलग हो सकती है)
  • आवेदक का वोटर लिस्ट में नाम होना और वैध पहचान पत्र होना जरूरी है

नोट:
योग्यता का निर्धारण मुख्य रूप से SECC 2011 (सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना) डेटा के आधार पर होता है, जिसमें आवेदक की आर्थिक स्थिति और मकान की स्थिति शामिल है।


जरूरी दस्तावेज़

दस्तावेजविवरण
आधार कार्डआपकी पहचान के लिए आधार कार्ड बहुत जरूरी है
बैंक खाता विवरणचालू बैंक खाता होना चाहिए, सरकार से मिलने वाली राशि DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में आएगी
पता प्रमाण पत्रराशन कार्ड / बिजली बिल / पानी बिल / वोटर आईडी जैसे दस्तावेज
आय प्रमाण पत्रBPL कार्ड या पंचायत द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र जरूरी है
मनरेगा जॉब कार्डMGNREGA जॉब कार्ड वालों को विशेष प्राथमिकता मिलती है
पासपोर्ट साइज फोटोपहचान जांच और आवेदन की जानकारी पाने के लिए फोटो और मोबाइल नंबर जरूरी है

PMAY-G आवेदन कैसे करें (ऑफलाइन)

(1) ग्राम पंचायत में जाएं

ऑफलाइन आवेदन की शुरुआत ग्राम पंचायत कार्यालय से होती है।

(2) सचिव या सरपंच से बात करें

  • ग्राम पंचायत के सचिव / सरपंच / PMAY-G नोडल अधिकारी से मिलें
  • उनसे योजना की जानकारी, योग्यता और आगे के चरणों को समझें

(3) आवेदन फॉर्म प्राप्त करें

  • अपनी ग्राम पंचायत कार्यालय से PMAY-G आवेदन फॉर्म बिल्कुल मुफ्त में लें
  • कुछ जगहों पर यह फॉर्म ब्लॉक कार्यालय या PMAY-G की Official Website से डाउनलोड किया जा सकता है

ध्यान दें:
PMAY-G में आप खुद ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते। इसके लिए अधिकृत सरकारी अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी या CSC या ई-मित्र ऑपरेटर ही आवेदन कर सकते हैं।

(4) ऑफलाइन आवेदन फॉर्म में यह जानकारी भरें:

  • आवेदक का नाम, पिता/पति का नाम
  • पूरा पता
  • परिवार में कुल सदस्य और उनकी जानकारी
  • आधार संख्या, बैंक विवरण

(5) ग्राम सभा की मुख्य भूमिका

ग्राम सभा की एक मुख्य बैठक होती है जिसमें निम्न बातों की चर्चा की जाती है:

  • स्थानीय समुदाय की सहमति व पुष्टि
  • योग्यता और जांच के बाद, ग्राम सभा योग्य आवेदकों की लिस्ट तैयार कर ब्लॉक कार्यालय को भेजती है
  • इसके बाद ग्राम पंचायत/ब्लॉक डेटा ऑपरेटर आवेदन को Awaassoft पोर्टल पर अपलोड करते हैं

(6) PMAY-G आवेदन की जांच और मंजूरी

  • BDO और जिला परिषद अधिकारी आवेदन की जाँच करते हैं
  • SECC-2011 डेटा, ग्राम सभा की सिफारिश, और दस्तावेजों की सत्यता की जांच होती है
  • योग्य आवेदनों को मंज़ूरी दी जाती है और नाम PMAY-G लाभार्थी सूची में शामिल किया जाता है

(7) PMAY-G आर्थिक सहायता

  • चुने गए लाभार्थियों को मैदानी क्षेत्रों में ₹1.20 लाख तक की सहायता राशि
  • पहाड़ी क्षेत्रों में ₹1.30 लाख तक की सहायता राशि
  • यह राशि तीन किस्तों में सीधे DBT के माध्यम से बैंक खाते में आती है

(8) अतिरिक्त सुविधाएँ

  • स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने के लिए अलग से मदद मिलती है
  • सौभाग्य योजना से मुफ़्त बिजली कनेक्शन मिलता है
  • उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन भी दिया जाता है

(9) PMAY-G निर्माण की प्रक्रिया

  • पहली किस्त मिलने के बाद तय समय के भीतर घर बनाना शुरू करना जरूरी है
  • पूरा निर्माण कार्य पंचायत स्तर के अधिकारियों और जिला प्रशासन की निगरानी में होता है
  • घर पूरा होते ही अंतिम किस्त बैंक खाते में भेज दी जाती है

PM Awas Yojana (Gramin) ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले पीएम आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/ पर जाएं।

PM Awas Yojana (Gramin) ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

स्टेप 2: Awaassoft पर जाएं

होम मेनू में Awaassoft पर क्लिक करें।

स्टेप 3: Data Entry पर क्लिक करें

Awaassoft के अंदर Data Entry पर क्लिक करें।

स्टेप 3: Data Entry पर क्लिक करें

स्टेप 4: DATA ENTRY For AWAAS + चुनें

अगले पेज पर दिखने वाले विकल्पों में से DATA ENTRY For AWAAS + पर क्लिक करें।

स्टेप 4: DATA ENTRY For AWAAS + चुनें

स्टेप 5: राज्य चुनकर आगे बढ़ें

स्टेप 5: राज्य चुनकर आगे बढ़ें

अपना राज्य चुनें और Continue पर क्लिक करें।

स्टेप 6: लॉगिन करें

यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा भरकर Log In पर क्लिक करें।

स्टेप 6: लॉगिन करें

स्टेप 7: Beneficiary Registration Form भरें

लॉगिन के बाद आपके सामने Beneficiary Registration Form खुलेगा:

Personal Details भरें:

  • नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल आदि

Bank Account Details भरें:

  • बैंक का नाम, खाता नंबर, IFSC व अन्य बैंक की जानकारी

Convergence Details भरें:

  • जॉब कार्ड नंबर, स्वच्छ भारत मिशन (SBM) नंबर और अन्य संबंधित योजनाओं के नंबर (यदि लागू हो)

Details Filled By Concern Office:

  • इस भाग को आमतौर पर ब्लॉक/जनसेवा केंद्र के अधिकारी भरते हैं
  • अगर आप केंद्र पर हैं तो अधिकारी से जरूरी जानकारी भरवाएँ

यह सभी करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

मंजूरी (Sanction Order) और सूचना

  • आपके आवेदन की मंजूरी पर आपको Sanction Order मिलेगा
  • यह मेल/एसएमएस या पोर्टल पर दिख जाएगा
  • सभी सूचनाएँ आपके मोबाइल नंबर पर SMS से भी भेजी जाती हैं

ध्यान दें:
मंजूरी पत्र मिलते ही लाभार्थियों के बैंक खाते में 7 कार्य दिवसों के भीतर पहली किस्त आ जाती है।


निष्कर्ष

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) में आवेदन करके आप पक्का घर बनाने के लिए पैसे की मदद पा सकते हैं। योग्य आवेदकों को दस्तावेज़ जांच के बाद राशि किस्तों में सीधे बैंक खाते में दी जाती है।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1: PMAY-G 2025 में कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर: PMAY-G के लिए वे लोग आवेदन कर सकते हैं जिनके पास अपना पक्का घर नहीं है, जो BPL, SC/ST, कमजोर आर्थिक वर्ग, विधवा या दिव्यांग हों और ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हों।

प्रश्न 2: PMAY-G में कितनी राशि मिलती है?

उत्तर: इस योजना के तहत मैदानी क्षेत्रों में ₹1.20 लाख और पहाड़ी क्षेत्रों में ₹1.30 लाख तक की सहायता राशि तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

प्रश्न 3: PMAY-G का आवेदन कैसे चेक करें?

उत्तर: आप आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर Registration Number डालकर आवेदन की स्थिति (Application Status) चेक कर सकते हैं या ग्राम पंचायत से भी जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Comment