अगर आपने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवेदन किया है और आपका आवेदन स्वीकार हो गया है तो आप PMAY-G Beneficiary List (ग्राम सूची) में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
PMAY-G Beneficiary List में केवल उन लाभार्थियों के नाम होते हैं जिन्हें सरकार द्वारा सहायता राशि देने और पक्का घर बनाने के लिए चुना गया है। यह सूची ग्रामीण क्षेत्रों में बेघर परिवारों या कच्चे मकानों में रहने वाले सभी योग्य लोगों को कवर करती है।
PMAY-G आधिकारिक वेबसाइट
Website: https://pmayg.nic.in/
ध्यान दें:
जिनका नाम सूची में होगा, वही PMAY-G लाभार्थी हैं और उन्हें पक्का घर बनाने के लिए किस्त के रूप में सहायता राशि दी जाएगी। यह लिस्ट ग्रामीण क्षेत्रों के बेघर, कच्चे मकान में रहने वाले और गरीब परिवारों को शामिल करती है, जिन्हें घर बनाने के लिए:
- मैदानी क्षेत्रों में ₹1.2 लाख
- पहाड़ी क्षेत्रों में ₹1.3 लाख
- शौचालय के लिए ₹12,000 की सहायता राशि मिलती है
PM Awas Gramin List कैसे देखें
PM Awas Yojana Gramin List में अपना नाम देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
- सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/ पर जाएँ
- होमपेज पर मेनू में Awaassoft को चुनें
- इसके बाद, ड्रॉपडाउन मेनू में Report पर क्लिक करें

स्टेप 2: PMAYG nic in Report List
- इसके बाद आप RH Reporting Portal – https://rhreporting.nic.in/netiay/newreport.aspx पेज पर आ जाएंगे
- यहाँ अब आपको Social Audit Reports (H) सेक्शन में Beneficiary details for verification पर क्लिक करें

स्टेप 3: PMAYG MIS Report
अब आपके सामने MIS Report का पेज खुलेगा। यहाँ पर आपको जरूरी जानकारी भरनी होगी:

- State (राज्य)
- District (जिला)
- Block (Panchayat Samiti) – ब्लॉक (पंचायत समिति)
- Village (गाँव)
- Year (साल)
- Scheme Name (योजना का नाम)
सभी जानकारी चुनने के बाद, कैप्चा कोड भरकर Submit बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: PMAY-G लाभार्थी सूची में नाम देखें

- अब आपकी स्क्रीन पर आपके गाँव की PMAY-G लाभार्थी सूची (Beneficiary List) दिखाई देगी

इस सूची को Download कर सकते हैं या Print करके अपने पास रख सकते हैं
PMAY-G की लाभार्थी सूची AwaasApp से देखें

अगर आप प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) की लाभार्थी सूची अपने मोबाइल से देखना चाहते हैं, तो आप AwaasApp को डाउनलोड करके देख सकते हैं।
AwaasApp कैसे इस्तेमाल करें:
- Google Play Store पर जाकर AwaasApp को डाउनलोड करें
- ऐप डाउनलोड करने के बाद अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गाँव चुनें
- अब आप लिस्ट देख सकते हैं
- इस ऐप से, आपका नाम PMAY-G Beneficiary list में शामिल है या नहीं वो देख सकते हैं
| ऐप | लिंक |
|---|---|
| AwaasApp Download (Rural Housing Mobile Application) | https://play.google.com/store/apps/details?id=rural.housing&hl=en_IN |
PMAYG Beneficiary List में नाम नहीं मिलने पर क्या करें?
अगर लाभार्थी सूची में आपका नाम दिखाई नहीं देता है, तो चिंता न करें। आप अपने:
- ग्राम पंचायत
- सरपंच
- ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) से संपर्क कर सकते हैं
PMAY-G लाभार्थी सूची तैयार करने की प्रक्रिया
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लाभार्थियों की सूची इस तरह तैयार की जाती है:
1. SECC 2011 (सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना)
डेटा से ऐसे परिवारों की पहचान की जाती है जो:
- बेघर हैं
- कच्चे मकान में रहते हैं
- आर्थिक रूप से कमजोर हैं
2. ग्राम सभा का आयोजन
ग्राम पंचायत स्तर पर एक ग्राम सभा की जाती है जहाँ:
- स्थानीय नागरिकों और अधिकारियों की मौजूदगी में
- SECC डेटा के आधार पर
- असली लाभार्थियों की जांच की जाती है
3. आवेदनों की जांच
Awaas+ मोबाइल ऐप के माध्यम से मिले आवेदनों की जांच ब्लॉक और जिला स्तर पर की जाती है ताकि जानकारी सही से मिल सके।
4. अंतिम सूची तैयार करना
आवेदन फॉर्म की जांच के बाद योग्य परिवारों की अंतिम लाभार्थी सूची तैयार की जाती है जिसे:
- AwaasSoft पोर्टल (pmayg.nic.in) पर अपलोड किया जाता है
- साथ ही ऑफलाइन तौर पर ग्राम पंचायत व ब्लॉक कार्यालय में भी लिस्ट भेजी जाती है
ध्यान दें:
PMAY-G लिस्ट तैयार करते समय SC, ST, अल्पसंख्यक समुदाय, दिव्यांग व्यक्ति और बेघर परिवारों को पहली प्राथमिकता दी जाती है।
RHReporting क्या है?
RHReporting (Rural Housing Reporting) प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत घर बनाने की निगरानी के लिए बनाया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है। यह Awaassoft पोर्टल (pmayg.nic.in) का मुख्य भाग है, जिसका उद्देश्य योजना में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही बनाना है।
RHReporting Portal के मुख्य उपयोग:
| सुविधा | विवरण |
|---|---|
| निर्माण की निगरानी | लाभार्थी के घर निर्माण की सही स्थिति जैसे नींव, दीवार, छत या पूरा होना देखी जा सकती है |
| जियो-टैगिंग सुविधा | निर्माण स्थल की GPS लोकेशन और फोटो अपलोड की जाती है, जिससे निगरानी सही रहती है |
| FTO (Fund Transfer Order) जानकारी | किस्तों की जानकारी – पहली, दूसरी और तीसरी किस्त की राशि, भुगतान की तारीख, और स्थिति देखी जा सकती है |
| निरीक्षण रिकॉर्ड | ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण की जानकारी उपलब्ध रहती है |
| लाभार्थी की जानकारी | नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, बैंक खाता और प्रगति स्थिति आसानी से देखी जा सकती है |
| रिपोर्ट जनरेट करना | ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर की रिपोर्ट Download और Print की जा सकती है |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1: PMAYG Beneficiary List में अपना नाम कैसे चेक करें?
उत्तर: PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं > AwaasSoft मेनू > Reports > Beneficiary details for verification विकल्प से Village Wise लिस्ट चेक की जा सकती है।
प्रश्न 2: PMAY-G Beneficiary List में नाम जोड़ने के लिए क्या करना होगा?
उत्तर: जहाँ लिस्ट में नाम नहीं है वहाँ आवेदक को ग्राम पंचायत/BDO कार्यालय में संपर्क कर जांच करवानी होती है।
प्रश्न 3: PMAY-G Beneficiary List में किन लोगों को प्राथमिकता दी जाती है?
उत्तर: Beneficiary List तैयार करते समय SC, ST, अल्पसंख्यक, दिव्यांग, व बेघर परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है और SECC 2011 डेटा के आधार पर चयन किया जाता है।