PM Awas Yojana Gramin List Punjab 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) पंजाब राज्य में उन ग्रामीण परिवारों के लिए चलाई जा रही है जो अभी भी कच्चे या कमजोर घरों में रह रहे हैं। इस योजना का मुख्य मकसद है कि हर जरूरतमंद परिवार को एक मजबूत और सुरक्षित पक्का घर मिल सके। पंजाब सरकार इस योजना को पूरे राज्य में लागू कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को इसका फायदा मिल सके।

सरकार समय-समय पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के लाभार्थियों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करती है। यदि आपने इस योजना के तहत आवेदन किया है तो आप घर बैठे बहुत ही आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं। इससे आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि आपके लिए पक्का घर स्वीकृत हुआ है या नहीं।

इस लेख में हम आपको बहुत ही आसान भाषा में स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि पंजाब प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची 2026 को ऑनलाइन कैसे चेक करें और उसकी PDF फाइल कैसे डाउनलोड करें ताकि आपको किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

PM Awas Gramin List Punjab 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है जिसका मकसद गांवों में रहने वाले गरीब और बेघर परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को घर बनाने के लिए ₹1,20,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।

Also Read

अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है और आप पंजाब राज्य से हैं तो अब आप घर बैठे ही बहुत आसानी से PM Awas Yojana Gramin List Punjab 2026 में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

यह लाभार्थी सूची प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/netiayHome/home.aspx पर उपलब्ध है। यहां आप अपने जिले ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करके पूरी सूची देख सकते हैं। इससे आपको यह जानने में आसानी होगी कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल हुआ है या नहीं।

Punjab Awas Yojana Gramin List 2026 में अपना नाम कैसे देखें?

अगर आप पंजाब राज्य के निवासी हैं और यह जानना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं तो आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी जानकारी बहुत ही सरलता से प्राप्त कर सकते हैं:

सबसे पहले PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://pmayg.nic.in/netiayHome/home.aspx

होमपेज पर AwaasSoft सेक्शन में जाएं और वहाँ Report लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नया पेज खुलेगा (rhreporting.nic.in) जहाँ आपको कई प्रकार की रिपोर्ट्स दिखाई देंगी।

पेज को नीचे स्क्रॉल करें और H. Social Audit Reports सेक्शन खोजें।

इसमें Beneficiary details for verification वाले विकल्प पर क्लिक करें।

अब एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी:

  • State (राज्य): Punjab
  • District (जिला): अपना जिला चुनें
  • Block/Tehsil (ब्लॉक/तहसील): अपनी ब्लॉक या तहसील चुनें
  • Gram Panchayat (ग्राम पंचायत): अपनी पंचायत का नाम चुनें
  • Financial Year (वित्तीय वर्ष): 2026-27
  • Scheme Name (योजना का नाम): Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin
  • Captcha Code: स्क्रीन पर दिख रहा कोड दर्ज करें

सारी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

अब आपकी स्क्रीन पर पंजाब राज्य की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) की लाभार्थी सूची 2026 दिखाई देगी। आप इस सूची में अपना नाम आसानी से खोज सकते हैं और यह जान सकते हैं कि आपको इस योजना के अंतर्गत घर स्वीकृत हुआ है या नहीं।

Punjab PM Awas Yojana Beneficiary Status कैसे चेक करें?

अगर आपने प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) के तहत पंजाब में आवेदन किया है और यह जानना चाहते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिला है या नहीं तो आप आसानी से इसकी स्थिति (Status) ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

सबसे पहले PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर ऊपर दिए गए Stakeholders मेनू पर क्लिक करें।

ड्रॉपडाउन में से IAY/PMAYG Beneficiary विकल्प चुनें।

अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) दर्ज करना होगा।

फिर Submit बटन पर क्लिक करें।

जैसे ही आप सबमिट करेंगे आपकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आपको ये बातें देखने को मिलेंगी:

  • आपके घर के निर्माण की वर्तमान स्थिति
  • अब तक हुए भुगतान की जानकारी
  • योजना के तहत मिलने वाले सभी लाभों का विवरण

इस तरह आप केवल कुछ मिनटों में यह जान सकते हैं कि आपको पंजाब में प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) का लाभ मिला है या नहीं।

District Wise PM Awas Yojana Gramin (PMAY-G) Beneficiary List Punjab

नई प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2026-27 पंजाब के जिन जिन जिलों का उपलब्ध है उसकी पूरी लिस्ट नीचे दिया गया है। आप यहाँ बताये गए पंजाब राज्य के सभी जिलों की पीएम आवास लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

DISTRICT NAMEPMAYG List Check
AmritsarPMAYG List Check
BarnalaPMAYG List Check
BathindaPMAYG List Check
FaridkotPMAYG List Check
Fatehgarh SahibPMAYG List Check
FirozpurPMAYG List Check
GurdaspurPMAYG List Check
HoshiarpurPMAYG List Check
JalandharPMAYG List Check
KapurthalaPMAYG List Check
LudhianaPMAYG List Check
MansaPMAYG List Check
MogaPMAYG List Check
MuktsarPMAYG List Check
PatialaPMAYG List Check
RupnagarPMAYG List Check
Sahibzada Ajit Singh NagarPMAYG List Check
SangrurPMAYG List Check
Shahid Bhagat Singh NagarPMAYG List Check
Tarn TaranPMAYG List Check

आपको अपने जिले के नाम आगे दिए गए PMAYG List Check के लिंक पर क्लिक करना है। इसमें आपको अपना राज्य जिला तहसील ग्राम पंचायत वित्तीय वर्ष और योजना का नाम दर्ज करना है। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर के आप पंजाब राज्य के सभी जिलो की पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2026 देख सकते है।

Leave a Comment