प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) सिक्किम में उन ग्रामीण परिवारों के लिए शुरू की गई है जो अब भी कच्चे या कमजोर मकानों में रह रहे हैं। इस योजना का मुख्य मकसद यह है कि हर जरूरतमंद परिवार को एक मजबूत और सुरक्षित पक्का घर मिल सके। सिक्किम सरकार इस योजना को पूरे राज्य में लागू कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को इसका फायदा मिल सके।
सरकार समय-समय पर प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) के लाभार्थियों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर जारी करती है। अगर आपने इस योजना के तहत आवेदन किया है तो आप घर बैठे बड़ी ही आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं। इससे आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि आपके लिए पक्का घर मंजूर हुआ है या नहीं।
इस लेख में हम आपको बहुत ही आसान और सरल भाषा में यह बताएंगे कि सिक्किम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2026 को ऑनलाइन कैसे देखें और उसकी PDF फाइल कैसे डाउनलोड करें ताकि आपको कोई परेशानी न हो।
PM Awas Yojana List Sikkim 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका मकसद ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीब और बेघर लोगों को पक्का घर बनाकर देना है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को घर बनाने के लिए ₹1,20,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
Also Read
अगर आपने इस योजना के तहत आवेदन किया है और आप सिक्किम राज्य से हैं तो अब आप घर बैठे बहुत आसानी से PM Awas Yojana Gramin List Sikkim 2026 में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
यह लाभार्थी सूची प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/netiayHome/home.aspx पर उपलब्ध है। यहां आप अपने जिले ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करके पूरी सूची देख सकते हैं। इससे आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि आपका नाम लाभार्थियों में शामिल हुआ है या नहीं।
Sikkim Awas Yojana Gramin List 2026 में अपना नाम कैसे देखें?
अगर आप सिक्किम राज्य के निवासी हैं और यह जानना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के तहत वर्ष 2026 की लाभार्थी सूची में आपका नाम है या नहीं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
सबसे पहले PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://pmayg.nic.in/netiayHome/home.aspx
वेबसाइट के होमपेज पर जाएं और AwaasSoft सेक्शन में जाकर Report पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा (rhreporting.nic.in) जिसमें कई तरह की रिपोर्ट्स दिखेंगी।
नीचे स्क्रॉल करें और H. Social Audit Reports सेक्शन ढूंढें।
उसमें Beneficiary details for verification पर क्लिक करें।
अब एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको ये जानकारियां भरनी होंगी:
- State (राज्य): Sikkim
- District (जिला): अपना जिला चुनें
- Block/Tehsil (ब्लॉक/तहसील): अपना ब्लॉक या तहसील चुनें
- Gram Panchayat (ग्राम पंचायत): अपनी पंचायत का नाम चुनें
- Financial Year (वित्तीय वर्ष): 2026-27
- Scheme Name (योजना का नाम): Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin
- Captcha Code: स्क्रीन पर दिखाया गया कोड भरें
सारी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
अब आपकी स्क्रीन पर सिक्किम राज्य की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2026 की लाभार्थी सूची दिखाई देगी। इसमें आप अपना नाम आसानी से देख सकते हैं और जान सकते हैं कि आपको घर की मंजूरी मिली है या नहीं।
Sikkim PM Awas Yojana Beneficiary Status कैसे चेक करें?
अगर आपने प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत सिक्किम में आवेदन किया है और यह जानना चाहते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिला है या नहीं तो आप बहुत ही आसानी से इसका Beneficiary Status (लाभार्थी स्थिति) ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
सबसे पहले PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर ऊपर दिए गए Stakeholders मेनू पर क्लिक करें।
ड्रॉपडाउन में से IAY/PMAYG Beneficiary वाले विकल्प को चुनें।
अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) दर्ज करना होगा।
उसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
जैसे ही आप सबमिट करेंगे आपकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी जिसमें शामिल होगा:
- आपके घर के निर्माण की वर्तमान स्थिति
- अब तक किए गए भुगतान की जानकारी
- योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों का पूरा विवरण
इस आसान प्रक्रिया को फॉलो करके आप कुछ ही मिनटों में जान सकते हैं कि सिक्किम में प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के तहत आपको लाभ मिला है या नहीं।
Sikkim PMAY Gramin List 2026 District Wise PDF Download
नई प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2026-27 सिक्किम के जिन जिन जिलों का उपलब्ध है उसकी पूरी लिस्ट नीचे दिया गया है। आप यहाँ बताये गए सिक्किम राज्य के सभी जिलों की पीएम आवास लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
| DISTRICT NAME | PMAYG List Check |
|---|---|
| East District | PMAYG List Check |
| North District | PMAYG List Check |
| South District | PMAYG List Check |
| West District | PMAYG List Check |
आपको अपने जिले के नाम आगे दिए गए PMAYG List Check के लिंक पर क्लिक करना है। इसमें आपको अपना राज्य जिला तहसील ग्राम पंचायत वित्तीय वर्ष और योजना का नाम दर्ज करना है। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर के आप सिक्किम राज्य के सभी जिलो की PM आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2026 देख सकते है।



